May 2024 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड हिंदी फिल्में, जाने कौनसी है

मई 2024 में सिनेमा हॉल (थिएटर) में कई दिलचस्प फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस महीने मूवी प्रेमियों के लिए Srikanth, Tipppsy, Kartam Bhugtam, Bhaiyya Ji, Chhota Bheem and the Curse of Damyaan, Mr. & Mrs. Mahi, Baby John जैसी बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमने आपके लिए मई 2024 में बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट तैयार की है। आइए आपको May 2024 में रिलीज होने वाली नई हिंदी फिल्मों की डिटेल में जानकारी देते हैं।

बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्में ( मई 2024)

मई महीने में कई जबरदस्त फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट हमने नीचे दी है, जो कुछ इस तरह हैं।

Pyar Ke Do Naam


प्यार के दो नाम 3 मई, 2024 को थिएटर में आ रही है। यह रोमांटिक मूवी है, जिसमें प्यार को लेकर दो लोगों के अलग विचार और उनके साथ आने की कहानी को दिखता है। फिल्म के निर्देशन दानिश जावेद हैं। इसमें भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम और आचल तंकवाल मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट : 3 मई, 2024
स्टार कास्ट : भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम
भाषा: हिंदी

ये वीडियो भी देखे

Srikanth


उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्रीकांत’10 मई को रिलीज होने जा रही है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद वे सफल उद्योगपति हैं। उनकी सराहना डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने भी की थी।

रिलीज डेट : 10 मई, 2024
स्टार कास्ट : राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका
भाषा: हिंदी

Tipppsy


​​टिप्सी बॉलीवुड ड्रामा-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। फिल्म में ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय और मनदीप कौर संधू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गर्ल गैंग की कहानी दिखाई गई है, जो एक बैचलर पार्टी का आनंद लेने के लिए गोवा में छुट्टियां मना रही है। फिर बाद में रेप और मर्डर के साथ कहानी आगे बढ़ती है।

रिलीज डेट : 10 मई, 2024
स्टार कास्ट : ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय
भाषा: हिंदी

Kartam Bhugtam


कर्तम भुगतम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु और अक्षा पारदासनी मुख्य भूमिका में हैं। कर्तम भुगतम कर्म और उसके परिणामों के जटिल विषयों पर प्रकाश डालता है।

रिलीज डेट : 17 मई, 2024
स्टार कास्ट : श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु
भाषा: हिंदी

Bhaiyya Ji


मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भैया जी’24 मई पर बड़े पर्दे पर आ रही है। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांच का वादा करती है। इसमें पारिवारिक जुड़ाव और बदले की कहानी को दिखाया जाएगा।

रिलीज डेट : 24 मई, 2024
स्टार कास्ट : मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा
भाषा: हिंदी

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan


‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ भी इसी महीने थिएटर में आ रही है। यह बच्चों की फिल्म है, जिसमें दमयान भीम, उसके दोस्तों और राजा को पकड़ लेता है। क्या भीम खुद को और अपने दोस्तों को दमयान के चंगुल से बचा पाता है?

रिलीज डेट : 24 मई, 2024
स्टार कास्ट : अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, सुरभि तिवारी, आश्रय मिश्रा, यज्ञ भसीन
भाषा: हिंदी

Mr. & Mrs. Mahi


राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मि.’एंड मिसेज माही’मई महीने पर थिएटर में आ रही है। यह एक मनोरंजक बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। इसकी कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह एमएस धोनी की कहानी से प्रेरित है।

रिलीज डेट : 31 मई, 2024
स्टार कास्ट : राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा
भाषा: हिंदी

Baby John


मई महीने के अंत में वरुण धवन की एक्शन ड्रामा फिल्म बेबी जॉन रिलीज हो रही है। एटली द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म को कैलीस ने निर्देशित किया है। इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह एटली की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है।

रिलीज डेट : 31 मई, 2024
स्टार कास्ट : वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ
भाषा: हिंदी

मई 2024 में रिलीज होने वाली नई फिल्मों की लिस्ट

फिल्म का नाम रिलीज डेट स्टार कास्ट 
प्यार के दो नाम 03 मई 2024 भव्या सचदेवा, अंकिता साहू
Sabari 03 मई 2024 वरलक्ष्मी सरथकुमार, गणेश वेंकटराम
Kasoombo (Hindi) 03 मई 2024 धर्मेन्द्र गोहिल,दर्शन पंड्या, रौनक कामदार
टिपप्सी 10 मई, 2024 ईशा गुप्ता, नाज़िया हुसैन
श्रीकांत 10 मई 2024 राजकुमार राव, अलाया एफ
कर्तम भुगतम 17 मई 2024 श्रेयस तलपड़े, विजय राज
The Garfield 17 मई 2024 क्रिस प्रैट,सैमुअल एल जैक्सन,हन्ना वाडिंगम
Furiosa: A Mad Max Saga 23 मई 2024 आन्या टेलर-जॉय, क्रिस हेम्सवर्थ, टॉम बर्क
The Heist 24 मई 2024 नाद शाम,सिद्धांत कपूर, सुमन राव,तसनीम खान
भैया जी 24 मई 2024 मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी
Chhota Bheem and the Curse of Damyaan 24 मई 2024 अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, सुरभि तिवारी, आश्रय मिश्रा, यज्ञ भसीन
बेबी जॉन 31 मई 2024 वरुण धवन, कीर्ति सुरेश
Mr. & Mrs. Mahi 31 मई 2024 राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा
Harom Hara – The Revolt 31 मई 2024 सुधीर बाबू, मालविका शर्मा

मार्च 2024 में रिलीज हुई थीं ये फिल्में

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!