KBC 15 Promo: सालों बाद बदलेगा कौन बनेगा करोड़पति शो का अंदाज, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो

KBC 15 Promo : ‘कौन बनेगा करोड़पति 15′ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। अमिताभ बच्चन इस प्रोमो में शो के पैटर्न पर बात कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि इस बार केबीसी 15 बिल्कुल नए कलेवर में लौटेगा। जिसे होस्ट हर बार की तरह बिग बी ही करेंगे। आइए दिखाते हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का प्रोमो।

कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन आ रहा है। इस बार शो काफी अलग होने वाला है। नए बदलाव के साथ शो वापस आ रहा है जिसका प्रोमो हाल ही में सामने आया है। इस प्रोमो से यही क्लीयर हो रहा है कि इस बार शो में दर्शकों को अलग बदलाव दिखेंगे, लेकिन वो बदलाव क्या हैं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। प्रोमो में बिग बी कहते हैं, ‘बदल रहा है, बदल रहा है देखो सब कुछ बदल रहा’। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे देश में सब कुछ बदल रहा है। लोग अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं, टेक्नोलॉजी बदल रही है, लोग मल्टीटास्किंग हो रहे हैं। फिर बिग बी कहते हैं, बड़े ज्ञान और बड़े शान से देखो इंडिया बदल रहा। ज्ञान और शान से बदलते रहना ही बढ़ते रहने का नाम है। बदल रहा है देश, बदल रहा है केबीसी। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, देखिए कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही एक नए रूप में। अब देखते हैं कि शो का फॉर्मेट बदल रहा है या लाइफलाइन। वैसे इस प्रोमो को देखकर दर्शक जरूर अब इस शो के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

जब बिग बी ने रखी थी शर्त

बिग बी, केबीसी की शान हैं। उन्होंने शो के15 सीजन होस्ट किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 23 साल पहले जब बिग बी के पास इस शो का ऑफर आया था उन्होंने मेकर्स के सामने एक कंडिशन रखी थी। प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा, भारत में इस शो से पहले कभी किसी बड़े स्टार ने टीवी शो होस्ट नहीं किया था। हमारा उद्देश्य था बड़ा शो करना। जब हमने बिग बी से इस बारे में बात की तो उन्होंने पहले इस बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने ओरिजनल शो हू वॉन्ट्स टू बी मिलेनियर देखा और फिर शो करने के लिए हां कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने शर्त रखी थी कि हम उस शो के सभी कंडिशन और अनुशासन को फॉलो करेंगे। बस फिर क्या था, इसके बाद हमने कभी मुड़कर नहीं देखा।

बता दें कि केबीसी को टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाता है। शो के एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन दर्शकों को बिग बी की कमी बहुत खली और फिर बिग बी की वापसी हुई। इसके बाद से बिग बी ने ही हमेशा शो को होस्ट किया।

बिग बी की फिल्में

बता दें कि बिग बी लास्ट फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में थे। हालांकि फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। अब वह फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में होंगे। दीपिका के साथ बिग बी पहले भी काम कर चुके हैं। दोनों ने फिल्म पीकू में साथ में काम किया है। वहीं प्रभास के साथ बिग बी की यह पहली फिल्म होगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!