Dungarpur News : भीषण गर्मी के मौसम में गांव से लेकर शहरों तक पानी की किल्लत चल रही है। वहीं, डूंगरपुर का जिला अस्पताल भी इस समस्या से अछूता नहीं है। डूंगरपुर जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई के लिए खोदे गए सभी बोरवेल सुख चुके हैं। वही पानी की कमी को पूरा करने के लिए अब अस्पताल प्रशासन टैंकर का सहारा ले रहा है। रोजाना करीब 5 से 7 टैंकर पानी खरीद कर अस्पताल में पानी की कमी को पूरा किया जा रहा है।

डूंगरपुर जिला अस्पताल में औसतन 500 से अधिक मरीज भर्ती रहते है। वहीं, भर्ती मरीजों के सैकड़ों परिजनों का अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल परिसर में डॉक्टर क्वार्टर भी हैं। ऐसे में शौचालय और अन्य जरूरतों के लिए रोजाना करीब 25 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है।
Related Posts:
Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि की तिथि, महत्व और पूजा विधि
माही डेम के सभी 16 गेट खोले, बेणेश्वर धाम टापू बना, तीनों पुलिया पर 15 से 20 फीट पानी, धाम पर 48 लोग...
60 पदयात्रियों का जत्था गुजरात के अंबाजी धाम रवाना, 51 फीट लंबी धर्म ध्वजा चढ़ाकर करेंगे खुशहाली की ...
हडमाला के दूधेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

