कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन, पानी और बिजली संकट पर जताया आक्रोश, समस्या दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी



Dungarpur News : कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने पानी और बिजली संकट के विरोध और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को गूंगी और बहरी सरकार बताया। विधायक ने एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 8 दिनों में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। वहीं, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विधायक गणेश घोगरा और कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। विधायक घोगरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ते पानी और बिजली के संकट के साथ राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक घोगरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डूंगरपुर जिले में शहर से लेकर गांवों में पानी का संकट खड़ा हुआ है। आमजन को नहाना धोने के लिए तो दूर पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

जो लोग सक्षम है वो तो एक-एक हजार रुपए देकर टैंकर मंगवा रहे हैं, लेकिन गरीब लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। आमजन के साथ मवेशियों को भी चारा पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं, पानी के साथ-साथ बिजली के भी जिले के यही हालात हैं। शहर से लेकर गांवों तक बिजली काटी जा रही है। गांवों में तो दिन में बिजली नसीब ही नहीं है। वहीं, रात को 9 बजे बाद बिजली आती है।

ये वीडियो भी देखे

विधायक घोगरा ने कांग्रेस सरकार के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करवाने की तैयारी पर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन प्रदेश की गूंगी, बहरी और पर्ची वाली सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। प्रदर्शन के बाद विधायक गणेश घोगरा ने एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 8 दिनों में पानी और बिजली की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। वहीं, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!