60 पदयात्रियों का जत्था गुजरात के अंबाजी धाम रवाना, 51 फीट लंबी धर्म ध्वजा चढ़ाकर करेंगे खुशहाली की कामना



डूंगरपुर/ गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अम्बाजी धाम के लिए शुक्रवार को डूंगरपुर शहर से 60 पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। ये पदयात्री अंबे माता के जयकारे लगाते हुए 27 सितंबर को अंबाजी धाम पर पहुंचेगे और 51 फीट लंबी धर्म ध्वजा लेकर निकले पदयात्री अंबाजी धाम पर ध्वजा चढ़ाकर खुशहाली की कामना करेंगे।

गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी धाम पर 29 सितंबर को भादरवी पूनम के दिन मुख्य मेला भरेगा। वागड़ क्षेत्र डूंगरपुर से भी हजारों की संख्या में अम्बा माता के भक्त अम्बाजी की और पैदल ही कूच कर रहे है। इसी के तहत डूंगरपुर शहर के वरदक्षिणी माता रथयात्रा संघ का 60 पद यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

अंबाजी धाम

ये वीडियो भी देखे

भक्तों ने 51 मीटर लम्बी धर्मध्वजा के साथ शहर के भोईवाड़ा मोहल्ले के नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन किए। माता की महा आरती हुई और शहर में अम्बे माता के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त नाचते हुए निकले। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई।

शोभायात्रा भोईवाड़ा मोहल्ले से होते हुए मोची बाजार, फरासवाड़ा, पुराना अस्पताल, गेपसागर पाल की पाल पर पहुंची। इसके बाद 51 मीटर लम्बी धर्मध्वजा लेकर पदयात्री अम्बाजी के लिए रवाना हुए। यह पदयात्री करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर 27 सितम्बर को अंबाजी पहुंचेंगे। अंबाजी धन पर मातारानी के दर्शन कर धर्मध्वजा अर्पित करेंगे। साथ ही क्षेत्र में खुशहाली व् समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!