CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, 87.33 प्रतिशत रहा परिणाम, यहां करें चेक

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

CBSE Board 12th Result 2023 Declared: CBSE कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

CBSE 12th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। शुक्रवार (12 मई) को घोषित नतीजों के मुताबिक इस बार सीबीएसई का 12वीं का पास प्रतिशत 87.33% रहा। छात्र सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
कक्षा 12 के परिणाम के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। परिणाम उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। इस वर्ष, कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 थी। इनमें से 7,45,433 छात्र और 9,51,332 छात्राएं थीं।

CBSE Board Class 12th Result 2023 ऐसे करें चेक-

  • छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://cbseresults.nic.in/
  • होमपेज पर CBSE Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
  • डिटेल्स दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • सीबीएसई परिणाम चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।


त्रिवेंद्रम बना देश का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला रीजन
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की थीं। इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए 16.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम देश का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला रीजन बना। वहीं दूसरे पर बेंगलुरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली रीज़न रहा। नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए और प्रयागराज रीजन में पास प्रतिशत 78.05 रहा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!