Diabetes Symptoms on Hand : ब्लड शुगर बढ़ते ही आते है ऐसे निशान हाथ लक्षणो से देते है डायबिटीज का संकेत

Diabetes Symptoms on Hand

Diabetes Symptoms: डायबिटीज का निदान करने के लिए ब्लड शुगर टेस्ट (How to test blood sugar) सबसे सटीक और आसान तरीका है। लेकिन आप अपने हाथों पर ध्यान देकर भी मधुमेह का पता लगा सकते है। दरअसल, जब शरीर में ब्लड शुगर हाई होने लगता है तो हाथों के रंग और दिखावट मे बदलाव आने लगते है। हाथ पर दिखने वाले डायबिटीज के इन लक्षणों के बारे मे अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन (AAD) ने जानकारी दी है।

हाथ से डायबिटीज की पहचान कैसे करे?डायबिटीज क्या है? खून मे ग्लूकोज अनियंत्रित होने पर डायबिटीज होती है। एएडी के मुताबिक हाथ पर अगर अलग तरह के निशान, बनावट या रंग दिखता है, तो यह शरीर मे ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत (Symptoms of High Blood Sugar) हो सकता है। आपको डायबिटीज के इन लक्षणो को बारीकी से पहचानकर डायबिटीज के उपाय अपनाने चाहिए। आइए जानते है कि डायबिटीज के कारण हाथ पर कौन-से संकेत (Diabetes signs on hands) दिखते हैं?

ये वीडियो भी देखे

डायबिटीज का संकेत – हाथ पर पीले, लाल या भूरे निशान
डायबिटीज बढ़ने से क्या होता है? जब डायबिटीज बढ़ती है, तो हाथ पर पीले, लाल या भूरे रंग के निशान हो सकते है। मधुमेह के इन निशानो की शुरुआत छोटे-छोटे दानों से होती है। जो कुछ समय मे सूजन और हार्ड स्किन के साथ बड़े पैच बन जाते है। इसे Necrobiosis Lipoidica कंडीशन कहते है।

त्वचा का रंग गहरा होना
डायबिटीज का यह संकेत हाथ मे ज्यादातर कोहनी और कांख के पास दिखता है। इसमें त्वचा का रंग बैंगनी जैसा गहरा होने लगता है। स्किन के कलर मे ये बदलाव होने का मतलब है कि खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ रही है। यह प्री-डायबिटीज का लक्षण है, जिसे Acanthosis Nigricans भी कहते हैं।

मोटी और सख्त चमड़ी
अगर आपके हाथ की उंगलियों के आसपास चमड़ी मोटी और सख्त हो रही है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। जिसका नाम Digital Sclerosis होता है। लेकिन यह संकेत हथेली के पीछे की तरफ दिखता है, जिसमे उंगलियों को मोड़ना भी मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज के कारण फोरआर्म और अपर आर्म्स की स्किन भी मोटी व सख्त हो सकती है।

हाथ पर छाले होना
डायबिटीज के कारण हाथ पर छाले होना एक दुर्लभ लक्षण है। लेकिन कई बार डायबिटिक पेशेंट के हाथो पर बड़े छाले हो जाते है। यह दो या उससे ज्यादा भी हो सकते है। लेकिन इन छालो मे दर्द नही होता है।

इंफेक्शन
बार बार हाथ पर स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। क्योंकि यह आपके डायबिटीज का शिकार बनने का संकेत हो सकता है। इस इंफेक्शन में स्किन पर जलन सूजन और दर्द होता है। वही  छोटे-छोटे दानो के साथ खुजली भी हो सकती है।

हाथ पर डायबिटीज के अन्य लक्षण

  • जख्मों व घावो का ना भरना
  • स्पॉट होना
  • पीले रंग के छोटे दाने आना
  • हाथ पर लाल दानेदार निशान आना
  • त्वचा का बहुत ज्यादा रूखा होना
  • पलकों के आसपास पीले पैच होना
  • स्किन टैग (मस्से) आना, आदि
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi