दीपावली अवकाश 27 से, लेकिन कल से ही बंद हो जाएंगे सरकारी स्कूल

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस बार 27 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूल 25 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस बार 27 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूल 25 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे। दरअसल राजस्थान में 25 व 26 अक्टूबर को शिक्षक सम्मेलन हैं। इस कारण शिक्षक स्कूलों में नहीं जाएंगे

सरकारी स्कूलों में 25 अक्टूबर से अवकाश लागू हो रहे हैं। शिक्षक सम्मेलन के चलते आगामी दो दिन सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 12 दिन रहेगा। शिक्षक सम्मेलन व दीपावली अवकाश के चलते कल से ही सरकारी स्कूलों में 14 दिन का अवकाश रहेगा।

राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने में दीपावली अवकाश है। इसमें सरकारी स्कूलों में 27 अक्टूबर से 07 नवंबर 2024 तक दिवाली का अवकाश रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार दीपावली का अवकाश सरकारी स्कूलों में 12 दिन का अवकाश रहेगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!