डूंगरपुर का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकानी बना राजस्थान का पहला स्टूडियो क्लास स्कूल, अब विद्यार्थी देश-विदेश से करेंगे लाइव ऑनलाइन पढ़ाई



डूंगरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का उदाहरण पेश करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) सकानी ने राजस्थान का पहला सरकारी स्कूल स्टूडियो तैयार किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान और अभिभावकों के सहयोग से एक लाख रुपए की जनसहयोग राशि से यह स्टूडियो बनाया गया है।

प्राचार्य महेंद्र बाना ने बताया कि अब विद्यालय की सभी कक्षाएं निर्धारित समयानुसार यूट्यूब चैनल पर लाइव होंगी। इससे विद्यार्थी देश-विदेश में कहीं से भी जुड़कर पढ़ाई कर सकेंगे। यह पहल सरकारी स्कूलों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा है।

विद्यालय में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होती है। वहीं कला वर्ग में भूगोल, इतिहास और हिंदी साहित्य जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। स्टाफ में महेंद्र बाना (भौतिक विज्ञान), राकेश शर्मा (रसायन विज्ञान), देवीलाल तेली और सुरेन्द्र डिग्रवाल (गणित व बायोलॉजी), भूपेंद्र कलाल (भूगोल), रविन्द्र सिंह सोलंकी (इतिहास), अमृतलाल कलाल (हिंदी साहित्य) और अजीत सिंह राव (अंग्रेजी) शामिल हैं।

ये वीडियो भी देखे

इस पहल से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आधुनिक तकनीक से पढ़ाई कर सकेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!