डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के गड़िया भादर गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। न्यू विजन स्कूल धंबोला की 37 बच्चों से भरी बस अचानक स्टेयरिंग फेल होने के बाद सड़क से नीचे उतर गई और झाड़ियों में फंस गई।
हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि 5 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक स्टेयरिंग जाम हो गया और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल के पास झाड़ियों में जा घुसी।
गनीमत रही कि बस पोल से नहीं टकराई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts:
जल जीवन मिशन: जनता को पानी नहीं, सिर्फ वादे – जल संकट से जूझ रहा डोला गांव
डूंगरपुर पहुंची रेपिड एक्शन फोर्स, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था क...
Dungarpur News : 2 साल में बनी टंकी में एक बार भी नहीं हुई पानी की सप्लाई, ग्रामीणों ने किया प्रदर्श...
होटल में खाना खाने गए युवक की बाइक चोरी, कुछ सेकेंड में ही अपना काम करके फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

