युवाओं की पसंद बने सोने-चांदी के ब्रेसलेट – Gold and Silver Bracelets

Gold and Silver Bracelets : युवाओं के बीच सोना और चांदी के आभूषणों की डिमाड, ब्रेसलेट को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद, उपलब्ध हैं कई प्रकार की डिजाइनें, युवाओं को मॉडर्न लुक के साथ देती है सादगी। गोल्ड का फैशन कभी पुराना नहीं होता है, चाहे इसकी कीमत कितनी भी क्यों न बढ़ जाए।

आज भी गोल्ड ही सबकी पहली पसंद है। साथ ही युवाओं के बीच भी सोना और चांदी के आभूषण डिमाड में हैं। आजकल सोने के ब्रेसलेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की डिजाइनें उपलब्ध हैं, जो युवाओं को मॉडर्न लुक भी प्रदान करते हैं। साथ ही सादगी भी देते हैं।

कहा से आते हैं ये आभूषण :
सागवाड़ा के बाजार में आभूषण भारत के विभिन्न भागों से मंगाए जाते हैं, जैसे कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद, राजकोट। इनकी डिजाइन भी खास होती है।

गोल्ड में राजकोट डिजाइन, साउथ इंडियन डिजाइन के ब्रेसलेट व कोलकाता डिजाइन के ब्रेसलेट ट्रेंड में हैं। गोल्ड में ट्रेडिशनल डिजाइन, कुंदन जड़ित ब्रेसलेट, चार्म ब्रेसलेट और पोलकी डिजाइन के ब्रेसलेट फैशन में हैं।

चांदी की चमक :
अलग-अलग वेराइटी के गहने आने के बाद भी चांदी की चमक फीकी नहीं पड़ी है। अभी भी चांदी फैशन में हैं। बीड्स वर्क के ब्रेसलेट से हाथों की खूबसूरती और निखर सकती है। ब्रेसलेट के साथ-साथ चांदी के टो रिंग्स और ऐंकलेट भी फैशन में हैं। चांदी की बाला और फुल डिजाइन के हेवी ईयर रिंग्स ट्रेंड में हैं।

एनिमल शेप्ड ज्वेलरी :
एनिमल शेप्ड ज्वेलरी भी फैशन में है। यह खास तौर पर जंगल थीम पर बेस्ड होती है। इस तरह गहनों को दिन के साथ शाम की भी पार्टी में अलग-अलग ड्रेस के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस डिजाइन में ब्रेसलेट भी उपलब्ध हैं।

क्या कहते हैं व्यापारी :
लोग सोचते हैं कि सोना और चांदी की ज्वेलरी सिर्फ महिलाएं और बड़े लोगों को पसंद आती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कामकाजी युवा भी सोने व चांदी के आभूषण पसंद कर रहे हैं। आजकल कई मॉडर्न डिजाइन में इन्हें बनाया जा रहा है, जो युवाओं को लुभा रहे हैं। आभूषण में ब्रेसलेट लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी उपलब्ध हैं। इनकी बनावट के आधार पर इनकी कीमत रखी जाती है।

वैभव गोवाड़िया, धनराज ज्वेलर्स, सागवाड़ा

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!