5 तोले सोने के गहने और रुपए चोरी, वारदात के समय घर के लोग गए थे बाहर

डूंगरपुर/कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाडिट गांव में गुरुवार रात चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 5 तोले सोने के गहने और 10 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि बालाडिट गांव निवासी रेखा पंचाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि बालाडिट गांव में श्रीनाथ बंगलोज में उसका मकान है। उसके पति दशरथ पंचाल 4 दिन पहले ही कुवैत गए हैं। उसके 2 बच्चे बाहर रहते हैं। दो दिन पहले वह अपने ससुराल देवल गई थी। घटना को लेकर सूचना शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने दी थी। उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर का सामान बिखरा हुआ है।

सूचना पर वह देवल से अपने मकान पर पहुंची। इस दौरान उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। घर से 5 तोले सोने के गहने और 10 हजार रुपए गायब हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!