सरोदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल ने योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। शुरुआत वैदिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद योग अभ्यास कराया गया।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
जिला संयोजक डॉ. महेश शुक्ला ने कहा, योग शरीर, मन और बुद्धि को जोड़ता है। यह मानवता को जोड़ने का माध्यम है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन तनावमुक्त और रोगमुक्त हो।
यह योग से संभव है। योग एक जीवनशैली है और सुखी जीवन का मार्ग भी।कार्यक्रम में उत्तर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सुथार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतेंदु व्यास,सरोदा ग्राम पंचायत सरपंच पन्नालाल डोडियार मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, मंडल संयोजक हिंदू सिंह राव, सहसंयोजक हर्षद उपाध्याय, मंडल महामंत्री पंकज पाटीदार, विनोद मेहता, प्रताप कलाल, विद्या शंकर पाठक, दीपनाथ पण्ड्या कांतिलाल व्यास सहित कई कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
योग अभ्यास डॉ. महेश शुक्ला, योग शिक्षक नरेश शुक्ला और योग प्रशिक्षक मनीष रावल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का आभार हिंदू सिंह राव ने व्यक्त किया।