Asia Cup 2023 Final India Vs Sri Lanka : भारत ने किसी भी वनडे फाइनल में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में 263 गेंद शेष रहते मैच जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2003 में सिडनी में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 226 गेंद शेष रहते मैच जीता था।
India Win Asia Cup 2023 : एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर यानी महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 फाइनल गेंदों के हिसाब से वनडे इतिहास का तीसरा सबसे छोटा मैच है। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 129 गेंदें फेंकी गईं। इस मामले में शीर्ष पर नेपाल बनाम अमेरिका मैच है। यह मैच 2020 में कीर्तिपुर में खेला गया था और इस मुकाबले में कुल 104 गेंदें फेंकी गईं थीं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच है। यह मैच 2001 में खेला गया था। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में 120 गेंदें फेंकी गईं थीं।
वनडे फाइनल में गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत :
वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत (गेंद शेष रहते) :
वनडे फाइनल में तीसरी बार 10 विकेट से जीत :
मैच की बात करें तो श्रीलंका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। कुसल मेंडिस 17 रन और दुशन हेमंथा 13 रन बना सके। पांच श्रीलंकाई बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका और मथीशा पथिराना शामिल हैं। पथुम निसांका दो रन, धनंजय डिसिल्वा चार रन, दुनिथ वेलालगे आठ रन और प्रमोद मदुशन एक रन बना सके। सिराज ने मैच में कहर बरपाया। उन्होंने चौथे ओवर में चार विकेट झटके।

चौथे ओवर में सिराज का जलवा :
सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।
उन्होंने फिर छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए।
सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। पाकिस्तान और भारत, दोनों ने इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों द्वारा एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की।
कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स :
भारत के खिलाफ वनडे में न्यूनतम स्कोर :
| स्कोर | टीम | जगह, साल | 
| 50 | श्रीलंका | कोलंबो, 2023 | 
| 58 | बांग्लादेश | मीरपुर, 2014 | 
| 65 | जिम्बाब्वे | हरारे, 2005 | 
| 73 | श्रीलंका | तिरुवनंतपुरम, 2023 | 
किसी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर :
| स्कोर | मैच (कौन vs किसके खिलाफ)  | 
जगह, साल | 
| 50 | श्रीलंका vs भारत | कोलंबो, 2023 | 
| 54 | भारत vs श्रीलंका | शारजाह, 2000 | 
| 78 | श्रीलंका vs पाकिस्तान | शारजाह, 2002 | 
| 81 | ओमान vs नामीबिया | विंडहोक, 2019 | 
श्रीलंका का वनडे में न्यूनतम स्कोर :
| स्कोर | किसके खिलाफ | जगह, साल | 
| 43 | दक्षिण अफ्रीका | पार्ल, 2012 | 
| 50 | भारत | कोलंबो, 2023 | 
| 55 | वेस्टइंडीज | शारजाह, 1986 | 
| 67 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर, 2014 | 
| 73 | भारत | तिरुवनंतपुरम, 2023 | 
सबसे कम ओवरों में आउट होने वाली टीमें (पुर्णकालिक सदस्य) :
| ओवर | मैच (कौन vs किसके खिलाफ)  | 
जगह, साल | 
| 13.5 | जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान | हरारे, 2017 | 
| 15.2 | श्रीलंका vs भारत | कोलंबो, 2023 | 
| 15.4 | जिम्बाब्वे vs श्रीलंका | कोलंबो, 2001 | 
| 16.5 | श्रीलंका vs पाकिस्तान | शारजाह, 2002 | 
| नोट: 15.2 ओवर किसी वनडे फाइनल में किसी टीम के ऑलआउट होने का सबसे कम ओवर है। इस मामले में श्रीलंका ने खुद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 2002 में पाकिस्तान ने शारजाह में श्रीलंका को 16.5 ओवरों में समेट दिया था। | ||

					
		