जयपुर।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
खड़गे ने कहा- देश की बदकिस्मती है कि जब देश के स्वाभिमान को धक्का पहुंचा हो, उस वक्त आप बिहार में चुनावी भाषण कर रहे थे।
सर्वदलीय बैठक में सब दलों के नेता आए, लेकिन दुख है कि पीएम मोदी उस बैठक में नहीं आए। बिहार दूर था क्या? सर्वदलीय बैठक में पीएम आते और योजना बताते। हमसे क्या मदद चाहिए। खड़गे सोमवार को जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पहले पुलवामा में हुआ, अब पहलगाम में हुआ, यह चूक कहां हुई, यह पूछने का हिंदुस्तानी को अधिकार है। मोदीजी आपने वादे किए थे उनका क्या हुआ? एक के बदले 100 सिर कब आएंगे, उस वादे का क्या हुआ?
Related Posts:
राजस्थान में बिपरजाॅय तूफान से भारी तबाही की आशंका, 25 साल में 6 तूफान,3 दिन तक भारी बारिश, ये सावधा...
"भंगार लेवणो है काईं थारे" वाले बाबा ने वायरल वीडियो से तंग आकर बुजुर्ग ने किया सुसाइड
राजस्थान में कांग्रेस के 2 चुनावी वादे : महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे, 1.05 करोड़ फैमिली क...
राजस्थान के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, 35KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 3 दिन चलेगा बारिश...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

