डूंगरपुर में मॉकड्रिल : सिंटेक्स में आग की खबर से हड़कंप, मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी ओर कर्मचारी, आधे घंटे लेट आई एंबुलेंस



डूंगरपुर।शहर के सिंटेक्स मिल में आग की खबर के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस से लेकर प्रशासन सब अलर्ट हो गए। अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचने लगे। लेकिन मॉक ड्रिल का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली।

वही आग लगने जैसी घटना के बाद भी करीब आधे घंटे लेट 108 एंबुलेस पहुंची। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को फायर को लेकर मॉक ड्रिल की गई।

इसके तहत डूंगरपुर के सिंटेक्स मिल में आग लगने की खबर दी गई। आग की खबर जैसे ही विभागीय अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। कोतवाली थाने की चेतक पुलिस सबसे पहले पहुंच गई। सिंटेक्स के ठीक सामने ही नगर परिषद का फायर स्टेशन है। जहा से फायर ब्रिगेड को आने में 5 मिनट का वक्त लगा। जबकि 2 किमी दूर पुलिस लाइन से 108 एम्बुलेस को आने में आधे घंटे का समय लग गया।

ये वीडियो भी देखे

कई दूसरे विभागों के अधिकारी ओर कर्मचारी भी पहुंचे।  लेकिन मॉक ड्रिल का पता लगने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। वही मौके पर पहुंचने वाले विभाग ओर अधिकारियों की लिस्ट भी प्रशासन की ओर से तैयार की गई। कलेक्टर ने सभी  विभागों को आपातकालीन सेवा में अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी तरह की घटना में विभाग अलर्ट रहे और तुरंत मौके पर जाकर राहत पहुंचाने का काम करे। इधर कलेक्टर ने बताया की मॉक ड्रिल में विभागों के अप्रोच टाइम को नोट किया गया है वही जो भी कमी मॉक ड्रिल में रही है उसे दूर किया जाएगा |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!