मां ने 4 साल के बेटे ओर 2 महीने की बच्ची को कुएं में फेंका, दोनो की मौत, 6 साल की बच्ची ने भागकर बचाई जान



डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के मोकरवाडा गांव में एक मां ने अपने 4 साल के बेटे ओर 2 महीने की मासूम बेटी को कुएं में फेंक दिया। दोनों की डूबने मौत हो गई।

जबकि 6 साल की बड़ी बेटी मां का हाथ छुड़वाकर भाग गई। जिससे उसकी जान बच गई। ये हादसा महिला के घर से करीब 5 किमी दूर हुआ। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। वही एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शव कुएं से निकाल लिया है।

सदर थाना क्षेत्र के मोकरवाडा गांव में घटना हुई है। महिला गुमानपुरा पंचायत के बुएला गांव की रहने वाली है। वर्षा (30) पत्नी सुनील डामोर अपने 3 बच्चो बेटी उर्मिला (6), बेटा जीतू (4) ओर 2 महीने की बच्ची को लेकर घर से निकल गई। 5 किमी दूर मोकरवाडा गांव में नदी के किनारे एक बिना मुंडेर के कुएं के पास आकर महिला ने बेटे जीतू ओर 2 महीने की मासूम को कुएं में फेंक दिया।

ये वीडियो भी देखे

इसके बाद महिला अपनी 6 साल की बेटी उर्मिला को भी कुएं में फेंकने वाली थी। लेकिन वह मा का हाथ छुड़ाकर भाग गई। इस पर मां उसके पीछे दौड़ने लगी। ये पूरी घटना आसपास खेतो में काम कर रहे लोगो ने देख ली। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचा लिया। वही कुएं में फेंके बच्चों को बचाने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद 2 महीने की बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। करीब 2 घंटे की तलाशी के बाद बेटे का शव भी मिल गया। वही घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई।

लोगो ने महिला वर्षा डामोर को पुलिस के हवाले कर दिया।  महिला ने बताया कि उसका 2 महीने पहले ऑपरेशन हुआ था। लेकिन इसके बाद से उसकी तबियत खराब रहने लगी और आराम नहीं हुआ। इस वजह से महिला अपने बच्चों समेत कुएं में कूदने के लिए आई थी। महिला का पति सुनील डामोर ऑटो चलाने का काम करता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!