Navratri Colours List 2023: नवरात्रि का आरंभ कल से यानी कि रविवार 15 अक्टूबर से हो रहा है। नवरात्रि का यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा होता है। नवरात्रि में पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्त अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है। हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
नवरात्रि के पहले दिन का रंग- नारंगी, सफेद
नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग-सफेद और सिल्वर
नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग-लाल रंग
नवरात्रि के चौथे दिन का रंग-नीला और बैंगनी रंग
नवरात्रि के पांचवें दिन का रंग-पीला या सुनहरा
नवरात्रि के छठे दिन का रंग-गुलाबी रंग
नवरात्रि के सातवें दिन का रंग- स्लेटी और कत्थई
नवरात्रि के आठवें दिन का रंग-सफेद और बैंगनी
नवरात्रि के नवें दिन का रंग- हरा रंग
नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपकी पूजा सफल होती है और आपको मां का आशीर्वाद मिलता है। हरा रंग खुशहली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।