अब बिना वीजा श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय, इन 6 देशों को भी मिली फ्री एंट्री की परमिशन

कोलंबो। भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

सात देशों को मिली निशुल्क प्रवेश की अनुमति

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। 

2019 में हुए धमाके के बाद कम हुए पर्यटक

साल 2019 में ईस्टर रविवार धमाके के बाद श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी। धमाके में 11 भारतीय समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी। 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!