लगातार दूसरे दिन दस बजे बंद हुए पेट्रोल पंप



दस बजते ही पेट्रोल पंप पर खींच दी गई रस्सी, मांगे नहीं मानी तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

सागवाड़ा। दस बजने के साथ ही सागवाड़ा के सभी पेट्रोल पंप पर लंबी रस्सी खींच दी गई है। अब कोई भी वाहन इन पंप पर एंट्री नहीं ले सकेंगे। ये लगातार दूसरा दिन है जब सुबह दस बजे से शाम तक पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। अगर आज भी सरकार और पेट्रोलियम वितरकों की वार्ता में सहमति नहीं बनी तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। देश के अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में वेट ज्यादा होने के कारण कीमत में दस से बारह रुपए तक का अंतर है।

ये वीडियो भी देखे

इससे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल दोनों कम बिकते हैं। वाहन चालक पड़ौसी राज्यों में जाकर डीजल व पेट्रोल की खरीद करते हैं। यहां तक कि सीमा से दो सौ किलोमीटर तक के वाहन चालक राजस्थान के बजाय पड़ौसी राज्य में जाने पर वहीं से खरीद करना पसन्द करवाते हैं। ये वाहन चालक उतना ही डीजल-पेट्रोल डलवाते हैं, जितने में पड़ौसी राज्य में पहुंच सके।

सागवाड़ा के सभी पेट्रोल पंप गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह दस बजे से बंद रहे, इसलिए सुबह जल्दी ही वाहन चालक पहुंच गए। दस बजे तक यहां भीड़ देखी गई। दोपहर में पूरी तरह सप्लाई बंद कर दी गई। सभी नेशनल हाइवे पर भी पंप बंद रहे। डूंगरपुर – बांसवाड़ा की ओर जाने वाले हाइवे पर पंप बंद रहे। शहर के भीतर भी पंप बंद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!