जयपुर/शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभाग (पाली, सीकर, बांसवाड़ा) को समाप्त करने का निर्णय लिया। अब राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे।
नए जिलों और संभागों को समाप्त करने के कारण:
- अव्यवहारिक संरचना: चुनाव से पहले बनाए गए ये जिले वित्तीय और जनसंख्या के आधार पर व्यवहारिक नहीं थे।
- संरचनात्मक कमी: कई जिलों में पर्याप्त तहसीलें और कार्यालय भवन नहीं थे।
- वित्तीय भार: इन जिलों के लिए पद सृजित करना और संसाधन जुटाना राज्य पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा था।
- कमेटी की रिपोर्ट: समीक्षा कमेटी ने इन जिलों और संभागों की उपयोगिता पर सवाल उठाए और इन्हें अनावश्यक बताया।
समाप्त किए गए जिले और संभाग:
1. खत्म किए गए जिले:
-
- अनूपगढ़
- दूदू
- गंगापुर सिटी
- जयपुर ग्रामीण
- जोधपुर ग्रामीण
- केकड़ी
- नीम का थाना
- सांचौर
- शाहपुरा
2. खत्म किए गए संभाग:
-
- पाली
- सीकर
- बांसवाड़ा
3.बचे हुए जिले:
-
- बालोतरा
- ब्यावर
- डीग
- डीडवाना-कुचामन
- कोटपूतली-बहरोड़
- खैरथल-तिजारा
- फलौदी
- सलूंबर
बैठक में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का स्कोर एक की जगह तीन साल तक मान्य रखने पर फैसला हुआ। खाद्य सुरक्षा योजना में नए लोग जोड़े जाएंगे, 3 महीने के लिए अभियान चला कर नए नाम जोड़े जाएंगे। प्रदेश में पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषदों का पुनर्गठन होगा।
Related Posts:
Rajasthan Politics: PM मोदी और वसुंधरा राजे की मुलाकात, सियासत में नई हलचल
Rajasthan : महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, बच्चें और मां पूरी तरह स्वस्थ
सरकारी स्कूलों में अब पासबुक बैन, शिक्षा परिषद ने माना नेशनल सर्वे में पिछड़ रहे राजस्थान के स्टूडेंट...
राजस्थान CM भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, गिर्राज महाराज जाते समय हुआ हादसा
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

