Sagwara News : महिला से डेढ़ तोला सोने की चेन लेकर बदमाश फरार, महिला ने साथी युवक के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम



सागवाड़ा। शहर के नागेंद्र सिंह पार्क के पास मंगलवार को अज्ञात बदमाश एक महिला को झांसे में लेकर गले में पहनी करीब डेढ़ तोला सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से बांसवाड़ा की तरफ फरार हो गए।

सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोर्ट के पास स्थित नागेंद्र सिंह पार्क के पास वारदात हुई। घाटा माविता शिवपुरी निवासी सोनिया पत्नी हितेश खराड़ी ने बताया कि वह अपने पीहर आंतरी से वापस घर लौट रही थी। सागवाड़ा बस स्टैंड उतरने के बाद अपने घर जाने मुख्य चौराहे की तरफ आ रही थी। उसी समय एक अन्य महिला ने उससे बातचीत शुरू कर दी। महिला ने अपने गले में पहनी सोने की चेन उतार दी। वह महिला बांसवाड़ा की होना बताते हुए किराया नहीं होने और चेन के बदले एक हजार रुपया की मांग करने लगी।

ये वीडियो भी देखे

Sagwara News

इस बीच उस महिला ने उसकी चेन लेकर अपने साथी युवक के साथ बांसवाड़ा रोड़ पर खड़ी लाल रंग की कार में बैठ कर भाग निकले। महिला के चिल्लाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग माजरा समझते तब तक वह महिला कार से रवाना हो गई। वहीं, घटना की जानकारी पर सागवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच में जुटी। पुलिस बदमाश महिला और उसके साथी की तलाश कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!