संतो के सानिध्य से ही ज्ञान संभव – शास्त्री, सार्वजनिक कुएं का होगा लोकार्पण

सागवाड़ा/ जीवन में सुख और शांति दोनों जरूरी है और इसके लिए संतों का सानिध्य होना जरूरी होता है। यह बात राम कथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने खडगदा के गोवर्धन विद्या विहार खेल मैदान में मोरन नदी की सफ़ाई को लेकर शुरू हुई रामकथा के सातवें दिन कही।

कथा में शुक्रवार को शिव की महिमा का वर्णन हुआ। शास्त्री ने कहा कि राम कथा सुनने के साथ साथ उसकी भक्ति भी आवश्यक है। रामकाज करने के लिये हमें सदैव आतुर होना चाहिए। जो व्यक्ति मुस्कुराता नहीं वो मुर्दा के समान है। उन्होंने कहा कि लोभ, द्वेष, क्रोध का इलाज सत्संग है। इन सब से छुटकारा कथा पांडाल में ही मिल सकेगा।

संतो के सानिध्य से ही ज्ञान संभव है। दुनिया में ऐसा कोई अस्पताल नहीं जहां इनका इलाज हो सके। काम कितना भी पवित्र करो लेकिन मन के भीतर भाव पवित्र नहीं हो तो परिणाम सही नहीं आता है।

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के दौरे को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी सहित संपूर्ण प्रशासन ने तैयारियों का पूर्ण ज़ायज़ा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान खड़गदा मोरन नदी के तट पर बने सार्वजनिक कुंए का लोकार्पण करेंगे साथ हीं राम कथा में शिरकत करेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!