सागवाड़ा। थाने में डीजे की आवाज सुन और जश्न का नजारा देखकर हर कोई रुक गया। सजे संवरे और गले में फूल माला के साथ सिर पर साफा बांधे एक व्यक्ति घोड़े पर बैठे हुए हैं। जश्न में आतिशबाजी हो रही है।देशभक्ति गीतों पर नाचते झूमते पुलिसकर्मी।
डीजे की आवाज गूंज रही है मानो बारात का जुलूस निकल रहा हो। ये सारी खुशी और शादी जैसा माहौल रविवार को सागवाड़ा थाना परिसर में नजर आया। लेकिन ये किसी शादी-ब्याह का कार्यक्रम नहीं था बल्कि ये एसआई लक्ष्मीलाल अहारी की सेवानिवृत्ति का जश्न था।
एसआई अहारी को सेवानिवृत्ति पर घोड़े पर बैठाकर दूल्हे जैसी विदाई दी गई। इस अवसर पर डिप्टी रूप सिंह, सीआई मदनलाल खटीक सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
View this post on Instagram
Related Posts:
डूंगरपुर गामड़ी देवल गांव में 9 लाख के जेवरात व नकदी चोरी
विश्व आदिवासी दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, महिपाल खेल मैदान में पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
सीमलवाड़ा पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक संपन्न, सड़क निर्माण सहित जनहित के मुद्दों पर चर्चा
टामटिया को 1800 और गड़ा वेजनिया को 1634 पौधे लगाने का लक्ष्य
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

