सागवाड़ा में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार, मानसून पूर्व बारिश ने बढ़ाई परेशानी



सागवाड़ा। शहर में लंबे समय से चल रहा सीवरेज कार्य धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून पूर्व हुई हल्की बारिश ने ही शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि ज़िम्मेदार अधिकारी अब भी लापरवाह बने हुए हैं।आमजन की चिंता को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

जबकि बारिश का मुख्य दौर अभी आना बाकी है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य में तेजी लाएं।

ये वीडियो भी देखे

यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो आगामी बारिश में शहरवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाया जाना बहुत जरूरी है।

सागवाडा के सिंगापुर बनने से पहले की तस्वीरें

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!