नवंबर के दूसरे हफ्ते में भी सर्दी नहीं, सर्द अहसास सिर्फ रात को, पंखे अब भी ऑन

सागवाड़ा/नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी सर्दी ने दस्तक नहीं दी है। शहर सहित जिले में रात में जरूर हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। रात में पंखे बंद करने की नौबत नहीं आई है।

दिन में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। हालांकि दीपावली के बाद से मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सागवाड़ा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

अगले चार दिन मौसम इसी तरह शुष्क रहने की संभावना है। दिन-रात के टेम्प्रेचर में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना है। इसके बाद तापमान धीरे-धीर कम होना शुरू हो जाएगा। जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम परिवर्तन से नवंबर का औसत तापमान अधिक होने से रबी फसलो में नुकसान हो रहा है। जिन फसलों की बुवाई हो गई है उनमें किसानों को अंकुरित पौधे सूखने का डर है। तापमान अधिक रहने से भी फसलों में वानस्पतिक वृद्धि पर कुप्रभाव, जल्दी फूल आना, कई तरह के नए कीट व रोगों का प्रकोप तथा फसलों के परिपक्वन अवस्था में तापमान अधिक होने से उत्पादन में कमी हो सकती है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!