पत्नी की दूसरी शादी की तो दामाद ने सास को मारी गोली, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

बांसवाड़ा जिले के परतापुर के पास राजतालाब थाना क्षेत्र के अगरपुरा गांव में दामाद ने सास पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है। आरोपी ने सास को गोली मार दी और फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पेट में फंसी गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि आरोपी अजय भोई (अगरपुरा निवासी) का गुस्सा तब भड़क गया जब उसे पता चला कि उसकी सास ने उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी है। आरोपी हाल ही में जेल से रिहा होकर आया था। 60 वर्षीय नंदा, पत्नी कैलाश, शनिवार रात अपने घर की दहलीज पर बैठी थी। उसी समय अजय भोई बाइक से वहां पहुंचा। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। अजय ने अपनी सास पर गोली चला दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

Banswara News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है, और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

बाइक से उतरकर अजय ने नंदा को गोली मार दी। गोली नंदा के पेट में लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। 100 मीटर दूर जाकर अजय ने बाइक वहीं छोड़ दी और दोनों पैदल भाग गए। नंदा के पड़ोसियों ने वारदात की सूचना राजतालाब थाना पुलिस को दी। रात 9.15 बजे राजतालाब थाना इंचार्ज दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और नंदा को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल भिजवाया।

एमजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया- बुलेट 20 एमएम के आसपास की है। यह पेट के अंदर मांस में फंसी हुई है। इसे एक जटिल ऑपरेशन की प्रक्रिया के बाद ही निकाला जा सकता है। फिलहाल महिला के सीटी स्कैन व अन्य जांच कराने के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

 

राजतालाब थाना इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया की रविवार सुबह तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस आरोपी अजय भोई की तलाश कर रही है। पीड़ित और आरोपी के घर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Banswara News

3 महीने पहले ही जेल से छूटा था

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने रविवार को बताया- अजय के साथ उसका दोस्त मीतराज भी था। दोनों 3 महीने पहले ही जेल से छूटे थे। वारदात के वक्त घर में महिला के अलावा उसका गूंगा बेटा, बेटी और पति थे।घटना को लेकर अजय का मामा ने पुलिस को बताया- अजय किसी के कहने में नहीं रहता। खुद के घर भी नहीं जाता। किसी से कोई संपर्क नहीं है। वह गुजरात में कहीं रहता है।

शनिवार-रविवार रात पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी। नाकाबंदी भई कराई लेकिन अजय और मीतराज का कोई सुराग नहीं लगा। कुछ नंबरों के आधार पर उसकी ट्रेसिंग कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल महिला का उदयपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। परिजन भी उसके साथ हैं।

दामाद जेल गया तो बेटी की दूसरी शादी की

जानकारी के अनुसार- नंदा की बेटी ने अजय से लव मैरिज की थी। इसके बाद अजय एक मामले में जेल चला गया। इस दौरान नंदा ने बेटी की शादी दूसरी जगह कर दी। इसके बाद से नंदा और अजय में विवाद चल रहा था।

हत्या के मामले में जेल गया था

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजय बांसवाड़ा के ऋषि कुंज में हुए हत्याकांड में जेल जा चुका है। उस पर जानलेवा हमले, मारपीट व अन्य मामले दर्ज हैं। पत्नी का विवाह दूसरी जगह करने से नाराज अजय ने अपने साले का अपहरण भी कर लिया था। साले के अपहरण और एक अन्य मामले में अभी पुलिस की जांच पेंडिंग है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!