सागवाड़ा । शेरी शहर में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश होने से पिछले पांच दिनों में शहर का तापमान 10 डिग्री तक गिरा है।
गत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। वहीं बुधवार को अधिकमत तापमान गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। शहर में पांच दिन पहले झुलसा देने वाली गर्मी से आमजन के हाल-बेहाल थे। दिन में शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहता था।
तीन दिन से आंधी, तूफान व प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी का असर धीरे-धीरे कम कर दिया। जिससे पांच दिनों में ही शहर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
Related Posts:
सागवाड़ा पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों की निगरानी को लेकर कसी कमर, बनाई विशेष निरीक्षण टीम
गामठवाड़ा मार्ग पर ऑटोमोबाइल शॉप की दुकान को चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपए के सामान ...
पॉलिथिन मुक्त बने मेरा सागवाड़ा, जनता से एक करुण अपील, पॉलिथिन मुक्त शहर – सुरक्षित पर्यावरण, संरक्ष...
सागवाड़ा के माणकपुरा में पैंथर का आतंक: सात बकरियों का किया शिकार, वन विभाग सतर्क
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

