पेड़ से गिरने से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पैर फिसलने से गिरा था नीचे, 15 दिनों से डूंगरपुर अस्पताल में चल रहा था इलाज

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर /रामसागड़ा थाना क्षेत्र में पेड़ से गिरने से घायल एक पशुपालक की मौत हो गई। पशुपालक 15 दिन पहले बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हेड कॉन्स्टेबल नारायणलाल ने बताया कि गोविंद आमलिया (45) निवासी महिपालपुरा पशुपालन करता है। 15 दिन पहले वह बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने एक पेड़ पर चढ़ा था। पत्तियां तोड़ते समय गोविंद का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गोविंद को गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह इलाज के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!