दस ग्राम सोने के भाव एक लाख तीन हजार रुपए तक पहुंचा, अब इरान-इजराइल में तनाव से चमका सोना, कीमत एक लाख रुपए पार



सागवाड़ा। रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के चलते बेकाबू हुए सोने के भाव अब एक बार फिर इरान और इजराइल के बीच तनाव के चलते प्रति दस ग्राम 1 लाख पार पहुँच गया।

एच. केसरीमल ज्वेलर्स के मालिक प्राशु शाह ने बताया कि इरान और इजराइल के बीच तनाव की खबर से सोना अन्तरराष्ट्रीय व घरेलू बाजार में लाइव टाइम हाई पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सोना के भाव प्रति दस ग्राम 1 लाख 3 हजार रुपए तक पहुंच गए। जबकि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3450 डॉलर के आसपास है।

शाह ने बताया कि अमरीका में घरेलू अस्थिरता और रूस-यूके्रन में तनाव जैसे फैक्टर से भी सोना-चांदी की कीमतें आसमान छू रही है। गौरतलब है कि 12 मई को सोने की कीमत में करीब चार हजार रुपए की गिरावट आई थी। तब सोने का भाव प्रति दस ग्राम 95 हजार रुपए हो गया था। इससे पहले 16 अप्रेल को अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते सोने के भाव प्रति दस ग्राम 95 हजार 400 रुपए तक पहुंच गए थे।

ये वीडियो भी देखे

शाह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को सोने के भाव 64 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थे। भारत में सोने की सालाना खपत आठ सौ से एक हजार टन के बीच है। भारत में सोना-चांदी के भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार और रुपए की स्थिति पर निर्भर है। सोने के भाव में इतनी अधिक बढ़ोतरी से बाजार फिसलने की आशंका जताई जा रही है। सोने के भाव एक लाख रुपए पार होने के कारण बाजार में ग्राहकी पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। सर्राफा व्यवसाइयों के अनुसार अभी सोने के भाव और बढ़ सकते हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!