सागवाड़ा। महिपाल मैदान में शनिवार को रंग पंचमी पर देर सायं तक युवक युवतियों ने पारम्परिक गेर नृत्य खेला।
गेर के दौरान नगर सहित दूर दराज के फलों से पहुंचे आदिवासी युवक-युवतियों एवं बुजुर्गों ने देर तक गेर नृत्य खेल लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। गेर खेलने में आदिवासी समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। युवक-युवतियों, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गेर खेलने में मग्र थे। बड़ी संख्या में ढोल-ताशों की थाप पर उत्साह व उमंग के साथ गेर नृत्य का रंग देर तक जमा रहा।
रंग-बिरंगी पारम्परिक वेशभूषा के बीच युवक-युवतियों में पहनावे की आधुनिक झलक भी छाई हुई थी। गेर देखने मुख्य सडक़ से गुजर रहे आम लोग भी मैदान की ओर रुखकर गेर खेलने कूद पड़े। स्टेडियम तथा मैदान के किनारे बने भवनों के ऊपर भी बड़ी संख्या में लोग जमा थे। लय व ताल के बीच अनुशासित ढंग से खेली गई।
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Related Posts:
Rajasthan News: 10वें दिन बोरवेल से बाहर आई मासूम चेतना की मौत, हॉरिजेन्टल सुरंग बनाकर किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलि...
राजस्थान में दिखेगा बिपरजॉय तूफान का असर, 10 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग का येलों और ऑरेज अलर्ट ज...
कटारवाड़ा में खेली गई कंडो की राड, युवाओं की 2 टोलियों ने एक दूसरे पर बरसाएं कंडे, देखने जुटी भीड़
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


