होली पर घर से ग़ायब सागवाडा के युवक की लाश जयसमन्द झील में मिली



सागवाड़ा। उदयपुर में जयसमंद झील में एक शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखने से झील किनारे आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचूना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को झाड़ोल मोर्चरी में पहुंचाया गया। जहां शव का पोस्टमार्ट किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित गामठवाड़ा निवासी भुवन जोशी पिता राजेन्द्र प्रसाद जोशी के रूप में हुई है। जो कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।



शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लड़का होली पर्व के दिन से घर से गायब है ​इस संबंध परिजनों ने हिरण मगरी थाने में ​गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद पेशे से शिक्षक है व माता गृहणी है। मृतक का अंतिम संस्कार बेणेश्वर धाम पर किया जाएगा। पुलिस को झील के किनारे अपाची बाइक भी मिली है। जयसमंद थानाधिकारी प्रवीण ने बताया कि छात्र के मृत्यु के फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है जांच की जा रही है।


ये वीडियो भी देखे

 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!