रामनवमी पर शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा डूंगरपुर

रामनवमी


डूंगरपुर। श्रीराम जन्मोत्सव पर डूंगरपुर  शहर से लेकर गांवों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयश्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंजने लगा। शहर को अयोध्यानगरी की तरह सजाया गया है। शहर की सड़को पर 3 किलोमीटर लम्बी रंगोली सजाई गई है। शोभायात्रा के रास्ते को जयश्री राम की भगवा झंडियों, तोरण से सजाया है।

शहर के बादल महल पर कथा पांडाल में शहर से लेकर गांवों से आए हजारों लोग इकट्ठे हुए। गांवो से डीजे और बैंड बाजे पर जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठा। हजारों लोग नाचते गाते जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा बादल महल कथा पांडाल से रवाना हुई। शोभायात्रा में हजारों लोगो के साथ ही 70 बैंड, डीजे पर जयश्री राम के जयकारों के साथ लोग नाच रहे थे। वही 60 घोड़ों पर युवक, युवतियां व बच्चे वीर महापुरुषों के वेशभूषा में बैठे थे। शोभायात्रा में 30 बग्गियो में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण को वेशभूषा में बैठे थे। वही 20 कर्षक जीवंत झांकियां सजाई गई थी।

शोभायात्रा जगह जगह पर जयश्री राम का जयकारो ओर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। वही शोभायात्रा के पूरे रास्ते में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे लोगो का जोश बढ़ता गया। शोभायात्रा शहर के शास्त्री कॉलोनी रोड, ओटा, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गैपसागर की पाल, महारावल स्कूल के सामने, पुराना अस्पताल से होते हुए पुराने शहर में घूमते हुए वापस गैपसागर की पाल पर पहुंची। शोभायात्रा का पहला छोर पुराना बस स्टैंड पर था, जबकि आखरी छोर डेढ़ किमी दूर शास्त्री कॉलोनी रोड पर भारी भीड़ रही।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!