कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आसपूर।निठाऊआ थाना क्षेत्र के रीछा कस्बे में सुबह 4 बजे कपड़े की दुकान में आग लग गई। दिनेश मीणा की बेणेश्वर मार्ग पर स्थित सिलाई और रेडिमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।
वहां से गुजर रहे पेपर बांटने वाले हॉकर ने आग देखी और तुरंत आस-पास के लोगों, दुकान मालिक दिनेश और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।
रेडीमेड कपड़े, सिलाई मशीन, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Related Posts:
नगरपालिका का दर्जा वापस लेने के बाद ठप पड़े आसपुर के विकास कार्य, ग्रामीणों में नाराजगी
ससुराल से घर लौट रहे सरपंच पति की मौत, गांव से 20 किलोमीटर पहले बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने मारी ट...
आसपुर : अघोषित बिजली कटौती को लेकर एईएन ऑफिस पहुंचे विधायक उमेश मीणा
Aspur News: बाइक गैराज में भीषण आग: 22 बाइक समेत लाखों का सामान खाक
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

