मुंबई से सागवाड़ा पहुंची बस में मृत मिला युवक, कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस थाने के पास ले जाकर रोकी बस, जांच में जुटी पुलिस



सागवाड़ा/मुंबई से सागवाड़ा पहुंची एक निजी बस में युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक मुंबई से सागवाड़ा आने के लिए बस में बैठा था। बस सुबह जब सागवाड़ा पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि मुंबई से सागवाड़ा पहुंची निजी बस में एक युवक का शव मिला है। सागवाड़ा में बस खाली होने पर युवक को जगाने पर कोई हरकत नहीं होने से बस की स्टाफ ने बस को पुलिस थाने के पास रोककर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा चेक करने पर युवक की मौत हो चुकी थी। थानाधिकारी प्रभुलाल ने मृतक की पहचान बांसवाड़ा निवासी विजयपाल डेन्डोर के रूप में हुई है।

विजयपाल सोमवार शाम को मुंबई से अपने घर आने के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

ये वीडियो भी देखे

जिस पर मृतक के परिजन सागवाड़ा थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!