आधार कार्ड में फोटो बदलवाना है बहुत आसान, चुकानी होती है इतनी फीस

Aadhaar Card Photo Change: बहुत पहले बनवाया था आधार कार्ड तब फोटो आई थी गंदी। तो उसे अपडेट करवा सकते है। क्या है उसके लिए प्रोसेस और कितनी देनी होगी फीस। चलिए जानते है।

Aadhaar Card Photo Change: साल 2010 में भारत में पहला आधार कार्ड जारी किया गया था। तब से लेकर अब तक आधार कार्ड भारत में एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। साल 2024 के आंकडों के मुताबिक भारत में 90 प्रतिशत लोगों के पास आधार कार्ड है। सरकारी योजनाओं में लाभ लेने को लेकर स्कूलों और कालेजों में एडमिशन लेने पर भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

Aadhaar Card Photo Update: भारत में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। लेकिन कई बार लोग आधार कार्ड एप्लीकेशन जमा करते वक्त जानकारी भरते समय गलतियां कर देते है। लेकिन यूआईडीएआई द्वारा आपको इसमें करेक्शन की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही आप आधार में फोटो भी बदलवा सकते है। कितना लगता है इसके लिए चार्ज क्या है पूरी प्रोसेस चलिए जानते है।

ये वीडियो भी देखे

ये भी पढ़े : आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन 14 सितंबर

आधार सेंटर जाकर होगा फोटो अपडेट

आधार कार्ड में अगर आप कोई गलत जानकारी दर्ज करवा देते है। तो फिर uidai द्वारा आपको आधार अपडेट करने की फेसैलिटी दी जाती है। जिनमें कुछ जानकारियां आप ऑनलाइन अपडेट करवा सकते है। लेकिन कुछ जानकारियों को अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केन्द्र जाना पड़ता है। अगर आप आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज करवाना चाहते है। तो फिर इसके लिए आपको आधार सेवा केन्द्र जाना होगा।

जहां जाकर आपको बायोमैट्रिक के जरिए अपना फोटो अपडेट करवा सकते है। इसके लिए आधार सेंटर पर जाकर आपको अपडेट फार्म भरकर जमा करना होता है। जिसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी। इसके बाद ऑपरेटर आपका नया फोटो क्लिक करेगा और उसे सबमिट कर देगा। इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट स्लिप मिलेगी, जिसे सभांल कर रखना होगा। आधार में फोटो अपडेट के लिए आपको 50 रुपये फीस देनी होगी।

कर सकते है ऑनलाइन डाउनलोड

आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के बाद उसे अपडेट होने के लिए 30 से 90 दोनों का समय लग सकता है।  फोटो अपडेट होने के बाद आप चाहें तो ऑनलाइन ही अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको डाउनलोड आधार पर क्लिक करना होगा।

फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको आधार नंबर, या अपना एनरोलमेंट नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपो दर्ज करने के बाद कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको वेरीफाई और डाउनलोड पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपका नया अपडेट आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: घर बैठे ही ऑनलाइन मंगवा सकते हैं PVC आधार कार्ड, यह सभी जगह होता है मान्य, जानिए प्रोसेस

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!