Aadhaar Card Update: 10 साल पहले बने आधार कार्ड को कैसे करें अपडेट? सरकार ने अनिवार्य किया यह नया नियम

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Aadhaar Card Update

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

अब आपको आधार कार्ड अपडेट करना होगा क्योंकि भारत सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

  • 10 साल में कम से कम एक बार अपडेट करना होगा आधार कार्ड
  • भारत सरकार ने अनिवार्य किया नया नियम
  • यहां जानें घर बैठे अपडेट करने का तरीका

आधार कार्ड की जरूरत भारत में रहने वाले सभी लोगों को पड़ती है, क्योंकि यह भारतीय नागरिक के पहचान का प्रमाण है। ऐसे में भारत सरकार ने भारत के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य तो बहुत पहले ही कर दिया था। अब सरकार ने इसमें एक नए नियम को जोड़ा है। नए नियम के मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और बीच में आपने उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया तो अब आपको अपडेट कराना होगा। भारत सरकार ने 10 साल में एक बार आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है।

आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ अनिवार्य

इसके पीछे सरकार की मंशा अपने रिकॉर्ड में लोगों की अपडेटेट जानकारी को रखना है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से एक गैजेट पत्र जारी किया गया है, जिसमें इस नए नियम का नोटिफिकेशन दिया गया है। इसके मुताबिक अब हर इंसान को 10 साल में कम से कम एक बार अपना आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य होगा। इससे केंद्रीय पहचान डाटा भंडार यानी CIDR में नागरिकों की जानकारी जैसे फोन नंबर, एड्रैस आदि समय-समय पर अपडेट होती रहेगी।

UIDAI ने किया लोगों से आग्रह भारतीय नागरिकों का आधार कार्ड नंबर जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी (UIDAI) ने पिछले महीने लोगों से इस बारे में आग्रह भी किया था कि अगर उनका आधार कार्ड 10 साल में पहले बना है और बीच में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो उसे जल्द अपडेट करना लें। UIDAI ने लोगों की आसानी के लिए एक नई सुविधा पेश की है, जिसके जरिए लोग आसानी से अपना आधार कार्ड अपडेट कर पाएंगे। यूजर्स को UIDAI पर मौजूद माय आधार पोर्टल पर ‘डॉक्यूमेंट्स अपडेट’ का एक नया सेक्शन मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

यूजर्स इस नई सुविधा का यूज माय आधार पोर्टल और माय आधार ऐप के जरिए भी कर सकते हैं। इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूजर्स ऑनलाइन अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाकर भी अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!