आनंदपुरी थाना क्षेत्र में अनास नदी में एक बुजुर्ग पानी लेने गया तो वहां पैर फिसलने से वह डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भवानपुरा निवासी भूरा पुत्र काला खांट 70 साल का था तो दोपहर में पानी भरने के लिए अनास नदी पर गया था। वहां किनारे पर फिसलन थी तो वो फिसलकर नदी में चला गया।
कुछ देर ग्रामीणों ने उसकी तलाशकर बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद शव को काफी देर तलाशा और बाहर निकाला। बाद में शव को बाहर आनंदपुरी सीएचसी ले जाया गया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Posts:
बांसवाड़ा ACB कार्रवाई: रिश्वत मामले में राजतालाब सीआई दिलीप सिंह निलंबित, कॉन्स्टेबल श्रवण अब तक फर...
Banswara News : शहर में चोरियों पर व्यापारी आक्रोशित, बाज़ार बंद कर पुलिस प्रशासन का किया विरोध, नार...
सांसद बोले- भाजपा ने भारत का गौरव दोबारा स्थापित किया, कनकमल कटारा ने तीन दशकों से काम कर रहे नेताओं...
बांसवाड़ा में फर्जी बीमा क्लेम गिरोह एक्टिव, व्यक्ति की मौत के बाद पॉलिसी करवाकर हड़पे रुपए, नॉमिनी क...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

