एनीमिया जागरूकता संघन अभियान: डूंगरपुर जिला कलक्टर महोदय की अभिनव पहल आशान्वित झौथरी ब्लॉक से अभियान 1 जनवरी से अभियान प्रारम्भ

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/जिला कलक्टर महोदय श्री अंकित कुमार सिंह के निर्देषों में जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए अग्रिम पहल करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे सबसे पहले आशान्वित ब्लॉक झौथरी का चयन किया गया है। जिसके तहत इस अभियान का शुभारम्भ नव वर्ष के साथ 1 जनवरी से झौथरी ब्लॉक मे प्रारम्भ किया जाएगा। प्रथम कड़ी में यह झौथरी ब्लॉक मे प्रारम्भ होगा उसके उपरांत जिले भर में लागू करते हुए जिले को एनीमिया मुक्त करने के पूर्ण प्रयास किए जाएगे।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

जिला कलक्टर ने यह भी बताया कि इस अभियान मे 15 से 49 उम्र की श्रेणी की बालिकाओं, महिलाओ, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, व पात्र दम्पतियो को लिया गया है। जिनकी शिविर के दौरान एनीमिया की जांच कर उपचारित किया जाएगा साथ ही इस श्रेणी वर्ग मे रक्त की कमी पाई जाने वाली महिलाओं की अलग से सूची बना कर समय -समय फॉलोअप किया जाएगा व आवश्यकता होने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल मे रेफर किया जाएगा।

लगभग 16047 लाभार्थी की होगी एनीमिया की जांच –

सीएमएचओ डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि श्रीमान जिला कलक्टर महोदय के निर्देश से यह अभियान 1 जनवरी से झौथरी ब्लॉक मे प्रारंभ होगा जिसके तहत प्रथम शिविर राज. उच्च. मा. विद्यालय महुडी पाल मे आयोजित किया जाएगा। सम्पूर्ण झौथरी ब्लॉक मे एनीमिया मुक्त अभियान के तहत कुल लाभार्थी लगभग 16047 रहेंगे जिसमे  पात्र दम्पत्ति लगभग 12742, एएनसी लगभग 1593 व  धात्री महिलाए लगभग 1712 होगे।

जिले मे अभियान ऐसे रहेगा अभियान –

बीसीएमओ डॉ सुदर्शन मीणा ने बताया झौथरी ब्लॉक को एनीमिया मुक्त डूंगरपुर बनाने के लिए श्रीमान जिला कलक्टर महोदय के निर्देशन मे ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा।

जिसमे प्रथम शिविर 1 जनवरी को राज. उच्च. मा. विद्यालय महुडी पाल, 3 जनवरी को राज. उच्च. मा. विद्यालय वासुवा, पीएचसी चारवाडा, पीएचसी करावाडा, पीएचसी गन्धवापाल, 4 जनवरी पीएचसी गंधवापाल, पीएचसी झोथरी, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय बिलपन, उप स्वास्थ केन्द्र पाकरोण, 7 जनवरी को ग्राम पंचायत नेंगाला, पीएचसी सासरपुर, राज. उच्च. मा. विद्यालय बलवनिया, उप-स्वास्थ्य केन्द्र माल 8 जनवरी राज. उच्च. प्रा. विद्यालय गजपुर, राज. उच्च. मा. विद्यालय गैंजी, राज. उच्च. मा. विद्यालय हड़मतिया, राज. उच्च. मा. विद्यालय मौरडूंगरा।

10 जनवरी को राज. उच्च. प्रा. विद्यालय वागबोल, उप स्वास्थ्य केन्द्र पाडलामनात, राज. उच्च. मा. विद्यालय भीलवा पंचेला, राज. उच्च. मा. विद्यालय अन्नपुरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र माल, 13 जनवरी राज. उच्च. मा. विद्यालय विकास नगर , राज. उच्च. मा. विद्यालय भिंडा, राज. उच्च. मा. विद्यालय भीलवा पंचेला, उप स्वास्थ्य केन्द्र मंडेला उपली, 15 जनवरी उप स्वास्थ्य केन्द्र आडीकडाई, राज. उच्च. मा. विद्यालय बेडा, उप स्वास्थ्य केन्द्र भाणासीमल,  राज. उच्च. मा. विद्यालय, रंगेला, 17 जनवरी राज. उच्च. प्रा. विद्यालय लाडसोर, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय मोडियाफला, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय करावाडा, पीएचसी सुराता, 20 जनवरी राज. उच्च. प्रा. विद्यालय वाका खाण्डा, राज. उच्च. मा. विद्यालय नागरिया पंचेला, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय पगारा, राज. उच्च. मा. विद्यालय आडीवाट।

21 जनवरी राज. उच्च. मा. विद्यालय गौरादा, राज. मा. विद्यालय गौईयाफला, राज. उच्च. मा. विद्यालय खरवेण्डा, राज. उच्च. मा. विद्यालय रेटा, राज. उच्च. मा. विद्यालय बेडसा, उप स्वास्थ्य केन्द्र डोलकुंजेला, 22 जनवरी राज. उच्च. मा. विद्यालय उटिया, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय नागरिया पंचेला, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय डाकनमारिया, राज. उच्च. प्रा. विद्यालय गौडाखरा, 25 जनवरी राज. उच्च. मा. विद्यालय पाडली गुजरेष्वर, राज. उच्च. मा. विद्यालय कुम्बेला, उप स्वास्थ्य केन्द्र वानिया तालाब, उप स्वास्थ्य केन्द्र नया गांव, पीएचसी पौहरी खातुरात, व 28 जनवरी उप स्वास्थ्य केन्द्र भेसला, उप स्वास्थ्य केन्द्र डोलकुजेला,  राज. उच्च. मा. विद्यालय बेडसा, राज. प्रा. विद्यालय पाडली विरसिंह रहेगा।

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!