बांसवाड़ा: युवक की संदिग्ध मौत के बाद मारपीट, आगजनी और लूटपाट, 21 लोग डिटेन



Banswara News: बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद हिंसा भड़क उठी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लड़की के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को डिटेन किया है।

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

खमेरा थानाधिकारी रमेश चंद्र सेन के अनुसार, 14 फरवरी को मुड़ासेल के सिंगपुरा गांव में मनीष पुत्र वागजी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, और लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

बदले की भावना से लड़की के परिवार पर हमला

18 फरवरी की रात को मनीष के परिवार और समर्थकों ने लड़की के परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 30 से 40 के बीच थी। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस हमले में संजय, अरविंद, कालू और जीवी नामक चार लोग घायल हो गए।

ये वीडियो भी देखे

आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट

हमलावरों ने एक मकान में आग लगा दी, जबकि तीन अन्य घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। लुटेरों ने घरों में रखे चांदी के जेवर और नकदी भी लूट ली। हमले के दौरान कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागना पड़ा। कुछ परिवारजन चूल्हे पर बनी रोटियां तक छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!