Rajasthan Election Result 2023 : डूंगरपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं। जिले में दो सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी, एक पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिले में सबसे बड़ी जीत चौरासी विधानसभा सीट पर बीएपी के राजकुमार रोत ने 69 हजार 166 वोट से हासिल की है। राजकुमार रोत पिछली बार बीटीपी से जीते थे, लेकिन इस बार वे नई पार्टी बीएपी से मैदान में खड़े हुए थे। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा को हराया है।
डूंगरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के गणेश घोघरा 19 हजार 053 वोटों जीते हैं। आसपुर विधानसभा सीट पर बीएपी के उमेश मीणा 28 हजार 940 वोट जीते हैं। सागवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के शंकरलाल डेचा 11 हजार 999 वोटों से जीते हैं।
Related Posts:
बीटीपी की तीसरी लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित
डूंगरपुर जिले में शनिवार को यहां पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
Rajasthan News : DNA की जांच बयान पर सियासत तेज, मदन दिलावर की इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं ने दिय...
दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, भोपे से झाड़-फूंक के बाद घर लाते समय हाथ छुड़वाकर भागा था
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

