हैण्डपम्प पर नहाने गए नन्हे बच्चो पर मधुमक्खियों का हमला, 5 बच्चे हुए घायल

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुडी वसुवा गाँव में हैण्डपम्प पर नहाने गए नन्हे-नन्हे बच्चो पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया | हमले में 5 बच्चे घायल हो गए | घायल बच्चो को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

मामले के अनुसार महुडी वसुवा गाँव निवासी 11 वर्षीय पंकज, 13 वर्षीय अर्चना, 4 वर्षीय किंजल और 2 वर्षीय गंगा नहाने के लिए गाँव के हैण्डपम्प पर गए थे | इधर हैण्डपम्प के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था | बच्चो के नहाते समय अचानक मधुमक्खियों ने बच्चो पर हमला कर दिया |

बच्चे रोते हुए दौड़कर अपने घर पहुंचे इस दौरान मधुमक्खिया बच्चो के पीछे लगी रही और बच्चे घर पहुंचे तो वहा भी मधुमक्खियो ने उन्हें काटा | जिसके बाद परिजन सभी बच्चो को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती करवाया | फिलहाल बच्चो का जिला अस्पताल में उपचार जारी है |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!