सभा पर मधुमक्खियों का हमला, दरी में छिपे भाजपा प्रत्याशी, सुशील कटारा बोले- विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छत्ते में मारा पत्थर



डूंगरपुर/चौरासी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा की पेड़ के नीचे हो रही नुक्कड़ सभा में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी और लोगों ने दरी पट्टी के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी कटारा ने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मारकर उड़ाने का आरोप लगाया है।

चौरासी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा की अनपुरा गांव में एक पेड़ के नीचे नुक्कड़ सभा हो रही थी। इस दौरान सुशील कटारा भाषण दे रहे थे। अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा सहित अन्य लोगों ने नीचे बिछी दरी के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।

विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फेंके पत्थर
भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा ने कहा- नुक्कड़ सभाओं का दौर चल रहा था। अनपुरा गांव में भी हमारी नुक्कड़ सभा थी। पार्टी के कार्यकर्ता, वार्ड पंच, सरपंच सभी लोग सभा में थे। नुक्कड़ सभा में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी थे। ऐसी घटिया राजनीति हमने आज तक नहीं देखी।

ये वीडियो भी देखे

सुशील कटारा ने कहा- जिस स्थान पर हमारी सभा हो रही थी। वहां पर कुछ विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने दूर से मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिए। जिससे मधुमक्खियां वहां से उड़ी और हम पर हमला कर दिया। जिसके बाद सबने अपना बचाव किया। इस तरह की घटिया राजनीति को हमने कभी देखा नहीं। राजनीति आमने और सामने होती है। लोकतंत्र में मत के आधार पर वोट होता है। ऐसी राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी।

मधुमक्खियों का कोई दोष नहीं
उन्होंने कहा- इस तरह की राजनीति करने से भाजपा कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटता। मधुमक्खियों का कोई दोष नहीं, दोष उन लोगों का है, जिन्होंने पत्थर मारकर उन मधुमक्खियों को उड़ाया। भगवान और सनातन हमारे साथ में है। इसलिए हमें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। विपक्ष ने अगर ऐसी घटिया राजनीति करनी है तो हम तैयार हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!