भारत आदिवासी पार्टी BAP की चुनावी रणनीति, 25 दिन में बांसवाड़ा-डूंगरपुर की 730 ग्राम पंचायत में करेंगे प्रचार



भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सामाजिक विंग और संयुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। चौरासी विधायक और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी राजकुमार रोत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के राष्ट्रीय, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जीत की रणनीति तय की गई। राजकुमार रोत ने कहा- डूंगरपुर-बांसवाड़ा के कुल 730 ग्राम पंचायतों में संपर्क करना है।

रोत ने कहा- लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ 30 दिन बचे हैं। इसमें एक दिन नामांकन और शेष चार दिन प्रतिबंध के रहेंगे। ऐसे में अब 25 दिनों में कुल 730 ग्राम पंचायतों तक संपर्क करना होगा। ऐसे में प्रतिदिन कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को रोज 8 बैठकें करनी होंगी।

ये वीडियो भी देखे

इस प्लानिंग से कार्य करेंगे तो निर्धारित समय में जनता तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हमेशा कांग्रेस को अपनी मां मानते थे आज उन्होंने अपनी मां का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस ने उन्हें सब कुछ दिया, उसे छोड़कर भाजपा में चले गए।

रोत कहा कि मालवीया से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने अपने मनोनयन को लेकर बताया की भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की सामाजिक विंग ने मुझ पर भरोसा जताया है। उन्होंने अपनी जीत का आश्वासत दिखे। कांग्रेस के पक्ष में बचाव में दिखे रोत ने अपनी बैठक में सिर्फ एक बार ‘कमल-कांग्रेस’ कहते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता के बीच जाने की बात कही।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!