डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने चन्द्रेश व्यास को डूंगरपुर जिले का जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ के निर्देशानुसार डूंगरपुर जिलाध्यक्ष अशोक पटेल द्वारा यह नियुक्ति की गई है।
चन्द्रेश व्यास को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। समर्थकों ने इसे संगठन में उनकी सक्रियता, समर्पण और कर्मठता का परिणाम बताया है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में मीडिया विभाग को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की नीतियों और विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
चन्द्रेश व्यास ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।