भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर जैन समाज ने निकाली अहिंसा वाहन रैली, पुरुषो के साथ महिलाओं ने बांधे साफे, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश



 

dungarpur

 

डूंगरपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत जैन समाज की ओर से आज रविवार को शहर में अहिंसा वाहन रैली निकाली गई। इसके साथ ही भगवान महावीर के जयकारे गूंज उठे। वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 

ये वीडियो भी देखे

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत जैन समाज के 10 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत आज अहिंसा रैली निकाली गई। शहर के प्रगति नगर जैन मंदिर से वाहन रैली की शुरुआत हुई। वाहन रैली मैं बड़ी संख्या में जैन समाज के युवाओं, युवतियों और महिला, पुरुषों ने भाग लिया। इसमें युवकों के साथ ही महिलाओं ओर युवतियों ने भी माथे पर साफा बांध रखा था। रैली के दौरान वाहनों पर जैन पताकाए लगाकर जैन समाज के लोग भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

अहिंसा वाहन रैली अंबेडकर सर्किल, हाउसिंग बोर्ड, नया बस स्टैंड और तहसील चौराहा से गैपसार की पाल, पुराना अस्पताल होते हुए पुराने शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। वही रैली वापस  शहर के प्रगति नगर स्थित जैन मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। वाहन रैली के माध्यम से जैन समाज ने भगवान महावीर के पथ पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाने और धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया।

वही जन्म कल्याण महोत्सव के तहत कल 3 अप्रैल को भगवान महावीर के 2622 वे जन्मोत्सव के तहत जैन समाज की ओर से शहर में प्रभात रैली निकाली जाएगी। वही दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!