कुएं में मिला दुल्हन का शव, कल शादी के लिए घर में चल रही थी तैयारी, अब मातम पसरा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शादी के एक दिन पहले दुल्हन का शव कुएं में मिला है।घर परिवार में शादी की धूम मची थी। एक दिन पहले ही गुरुवार शाम को दुल्हन का बिनोला निकाला था। जबकि कल शनिवार बारात आने वाली थी। लेकिन शादी की खुशियों के बीच अब परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि नारायण पुत्र मोगजी प्रजापत निवासी शिवराजपुर की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसकी बेटी नेहा प्रजापत की कल 19 अप्रैल को शादी थी। भीलुड़ा गांव से सुबह बारात आने वाली थी। बारात के स्वागत ओर खाने पीने के मिठाई बनाने के साथ ही अन्य बंदोबस्त कर रहे थे।

वही कल गुरुवार रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर सवार होकर बिनोला भी निकाला गया। बैंड बाजे के साथ बिनौले में खूब मोज मस्ती ओर डांस किया। लेकिन आज शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर दुल्हन नेहा कुएं में मिली। गांव के लोगों ने उसे देखा तो परिवार के लोगो को बताया।

सूचना पर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। दुल्हन को कुएं से बाहर निकाला ओर उसे तुरंत ही सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है।

पिता ने मौत पर जताया शक:

पिता नारायणलाल ने बताया कि उसकी बेटी नेहा की कल शनिवार को शादी होने वाली थी। इसके लिए वह खुश थी। लेकिन उसे मरने के लिए मजबूर किया गया है। वही उसे मारकर कुएं में फेंकने का भी शक जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!