भाजपा का “आशीष” पालिका अध्यक्ष की शपथ ली –  विजय यात्रा में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता आशीष गांधी के पक्ष में दिखे



सागवाड़ा। नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष के रूप में पार्षद आशीष गांधी ने शपथ ली। आशीष गांधी के मनोनयन का आदेश गुरुवार देर शाम को ही आ गया था। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं एक राय के चलते राज्य सरकार का आशीर्वाद आशीष को मिला और वे नगरपालिका सागवाडा के अध्यक्ष मनोनीत किया गये।

इधर, शुक्रवार सुबह से ही आशीष को बधाई देने का दौर जारी था। इसके बाद आशीष अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुँचे जहाँ विधायक शंकरलाल डेचा का आशीर्वाद लिया। आशीष के समर्थन में न सिर्फ़ सागवाडा  बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी विजय यात्रा में पहुँचे। पूर्व मंत्री और सांसद कनकमल  कटारा, विधायक शंकर लाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व विधायक अनिता कटारा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, डूंगरपुर सभापति अमृत कलासुआ, प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा सहित तमाम पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता आशीष को आशीर्वाद देने पहुँचे।

सागवाड़ा नगर पालिका

ये वीडियो भी देखे

भाजपा कार्यालय से सभी जुलूस के रूप में एसडीएम ऑफ़िस पहुँचे। जहाँ एसडीएम बाबूलाल जाट ने आशीष को पद की शपथ दिलाई। यहां से सभी नगर पालिका भवन पहुँचे। वहां पर सबसे पहले उन्होंने पालिका की चौखट पर नमन किया। जहाँ पद भार ग्रहण कर समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी कर नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 के पार्षद आशीष गांधी को सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

सागवाड़ा नगर पालिका

इससे पूर्व 9 अप्रैल को विभाग ने पत्र जारी कर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया व पालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल घांची को निलंबित किया था जिसके बाद से नए पालिका अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था जिस पर विराम लगाते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर आशीष गांधी को अध्यक्ष मनोनीत किया।

सागवाड़ा नगर पालिका

पूर्व अध्यक्ष के चेंबर में नहीं गए, गंगाजल से पवित्र किया परिसर

आशीष गांधी ने शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया यहाँ दिखने वाली बात यह थी कि आशीष गांधी पूर्व पालिकाध्यक्ष खोडनिया के चेंबर में नहीं गये। चेंबर के बाहर नई कुर्सी और टेबल लगाकर व चेंबर परिसर में गंगाजल के छिलके डालकर पदभार ग्रहण किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष के चेंबर पर ताला लगा हुआ था।

सागवाड़ा नगर पालिका

डीजे, आतिशबाज़ी और उत्साह

सभी कार्यकर्ता डीजे पर नाचते हुए पार्टी कार्यालय से नगरपालिका कार्यालय की ओर रवाना हुए। रैली में जगह-जगह आतिशबाजी की वही कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। नगर पालिका में मंत्रोच्चारों के साथ पूजन कर पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद सभा आयोजित हुई।

सागवाड़ा नगर पालिका

यह रहे मौजूद

पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुत्तुबुद्दीन कोठी, नीरज पंचाल, मनोज कंसारा, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, पूर्व उप प्रधान हितेश रावल, प्राशु शाह, पार्षद संजय जैन, मंगलेश वाड़ेल, प्रेरणा शाह, सूची शाह, सुरभि गांधी, विमल कलासुआ, योगेश जैन, महामंत्री कृष्णपाल सिंह, ओबीसी मोर्चो के नगर अध्यक्ष विजय पंचाल, लक्ष्यराज शर्मा, कुलदीप गांधी, नयन कटारा, दशरथ खटिक, विपुल पंचाल, कांतिलाल खटीक, प्रकाश खटीक, जगदीश मोची सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सागवाड़ा नगर पालिका

पालिकाध्यक्ष बोले: “यह पद मेरे लिए सेवा का माध्यम है। मैं सागवाड़ा की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। यह सफलता पार्टी की सामूहिक एकता और नेतृत्व की देन है।”

सागवाड़ा नगर पालिका

सागवाड़ा नगर पालिका

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!