भाजपा का युवा विमर्श संवाद कार्यक्रम आयोजित, भाजपा प्रदेश महामंत्री ने युवाओं से की चर्चा, 100 युवकों ने ली भाजपा की सदस्यता



डूंगरपुर/भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय में युवा विमर्श पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदार अग्रवाल और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने युवाओं से संवाद किया। वहीं 100 युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाकर उनका अभिनन्दन किया।

भाजपा के युवा विमर्श संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर बताया कि कैसे भारतीय ट्राइबल पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के नेता क्षेत्र के लोगों को बहला फुसला रहे हैं। जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने कहा कि बाप और बीटीपी ने जो वादे करके चुनाव जीते, वो वादे पूरे नहीं हुए। दूसरी ओर भाजपा ने जो वादे किए वे पूरे होते जा रहे हैं और विकास भी हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नहर सिंह और बांसवाड़ा लोकसभा सीट के क्लस्टर हेड प्रभुलाल सैनी ने युवाओं से पढ़ने लिखने का आह्वान किया और कहा कि जब आप पढ़ लिख जाओगे तो कोई भी राजनीतिक दल के लोग आपको बहला फुसला नहीं सकते।

संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो के सभी कार्य पूरे हुए हैं। ऐसे में हमारी सभी 25 सीट पर जीत तय है। कार्यक्रम में 100 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विधानसभा प्रत्याशी बंसीलाल ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!