डूंगरपुर में गहराया पेयजल संकट, 6 दिन से नहीं आया नलों में पानी, टैकरों से मंगा रहे लोग



डूंगरपुर में पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है। जलदाय विभाग पानी का इंतजाम करने में फेल साबित हो रहा है। लोगों को 5 से 6 दिनों में भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जिस वजह से कई मोहल्ले में टैंकर मंगवाकर लोग पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर शहर के वार्ड 16 के लोग जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे। जलदाय विभाग के अधिकारियों पर पानी सप्लाई में लापरवाही के आरोप लगाए।

गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बोरवेल में पानी गहराई तक उतर गया है। शहर के हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर कॉलोनी, सदर थाना क्षेत्र, न्यू कॉलोनी जैसे इलाकों में पानी के बोरवेल सूख चुके हैं। वहीं पुराने शहर में भी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर आक्रोशित शहर के वार्ड नम्बर 16 के कुम्हारवाडा के लोग गुरुवार को जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंच गए। धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि 8 दिन से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। कपड़े धोने और नहाना धोना तो दूर पीने के लिए पानी नहीं है। बोरवेल और हेडपंप में भी पानी नहीं आ रहा है। इससे महिलाएं भी परेशान हैं। पानी नहीं होने से सुबह के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।

शिकायत भी नहीं सुन रहा जलदाय विभाग
पानी की शिकायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। मोहल्ले के लोग जब शिकायत करने ऑफिस पहुंचे तो ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं था। शिकायत के लिए जो फोन लगा रखा है वो भी ऊपर रखा हुआ है। लोग फोन पर शिकायत करते हैं तो फोन उठाते नहीं हैं। वहीं ऑफिस में आते हैं तो ऑफिस में भी कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलता है। ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। लोगों ने पानी सप्लाई की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!